फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। पति और छह साल के बेटे के साथ कस्बा के एक मकान में कराये पर रहने वाली महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां ने हत्या कर शव कमरे में कुंडे से लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। मृतका का यह दूसरा पति था। पहले पति को छोड़ने के बाद उसने दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

कलान थाने के नयागांव मुबारकपुर की सोनी की शादी बदायूं के थाना उसावां के गांव रते नगला के राजीव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। इसके बाद सोनी पति को छोड़कर मायके आ गई। कुछ दिनों बाद परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी कलान के गांव गिउड़ी निवासी प्रभाकर यादव के साथ कर दी। प्रभाकर यादव पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी अनुराधा गांव में रहती है। प्रभाकर और सोनी कलान कस्बे में मकान किराये पर लेकर रहने लगे थे। प्रभाकर का अनुराधा से एक पुत्री और सोनी से एक पुत्र है। सोनी की मां रानी देवी का आरोप है कि कुछ दिनों से प्रभाकर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। बेटी ने इस बारे में कई बार फोन पर बताया। प्रभाकर ने अपनी पत्नी अनुराधा, भाई सुधाकर, दीपक, पिता विश्वनाथ और रिश्तेदार धर्मेंद्र के साथ मिलकर सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसे खुदकुशी साबित करने के लिए शव फंदे से लटका दिया। रानी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। उसका यह भी आरोप है कि सोनी के छह साल के बेटे नैतिक को भी इन लोगों ने गायब कर दिया है। उसकी भी हत्या की आशंका है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। सूचना मिलने पर मैं खुद मौके पर पहुंचा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैै। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुख्यालय से थाने नहीं पहुंची है। सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। प्रभाकर यादव से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजपाल सिंह, एसओ कलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें