फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को निकली इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


सेहरामऊ/ददरौल(शाहजहांपुर)। घर के बाहर शौच को निकली इंटर की छात्रा को एक युवक ने दबोच लिया और पास के आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा रविवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर बने शौचालय जाने के लिए पहुंची, तभी उसे सत्येंद्र यादव ने दबोच लिया और उसे पास के ही सरकारी स्कूल में बने आंगनबाड़ी केंद्र में खींच ले गया। जहां उसने अपने साथियों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, जब छात्रा काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तब परिवार के लोगों ने शौचालय की तरफ जाकर देखा तो वहां बेटी नहीं थी। छात्रा को न पाकर परिवार में हड़कंप मच गया। छात्रा का पिता टॉर्च की रोशनी के साथ बेटी को तलाश करने निकला तो वह आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में बेहोश पड़ी थी। बेटी की हालत देखकर दंग रह गया। वह बेटी को लेकर घर पहुंचा, जहां होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। रात में ही यूपी 100 पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। सोमवार सुबह पीड़िता ने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र यादव और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। रात में यूपी 100 गई थी लेकिन उस वक्त पीड़िता ने दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं बताई, लेकिन सुबह सत्येंद्र व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने सत्येंद्र के साथियों की संख्या नहीं बताई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तेजपाल सिंह, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें