फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन पर पांच घंटे मेगा ब्लॉक, आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच रोज-रोज हो रहे मेगा ब्लॉक ने रेल का सफर मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को भी डाउन लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। अलग-अलग रेल सेक्शन में अलग-अलग समय पर मेगा ब्लॉक के दौरान आधा दर्जन ट्रेनों को रोकना पड़ा। मेगा ब्लॉक से ज्यादातर ट्रेनों का टाइम टेबल भी गड़बड़ा गया है। इससे यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना हो रहा है। बृहस्पतिवार को रेलवे ने अप लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया था।
विज्ञापन

वाराणसी, राय बरेली, लखनऊ रेल सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से अप-डाउन दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को पहले ही 30 अप्रैल तक के लिए निरस्त किया जा चुका है। बाकी बचीं गिनी-चुनी ट्रेनों की रफ्तार को बार-बार हो रहे मेगा ब्लॉक थाम रहे हैं। शुक्रवार को डाउन लाइन पर सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक मेगा ब्लॉक रहा। इससे सियालदह एक्सप्रेस, गुवाहटी एक्सप्रेस, सीतापुर पैसेंजर, अमरनाथ एक्सप्रेस प्रभावित रहीं। ब्लॉक के बीच दोपहर करीब 50 मिनट की देरी से 2:36 बजे सियालदह एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची तो यात्रियों में ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी मच गई। इसके कुछ देर बाद ही करीब 40 मिनट देरी से 2:54 बजे डाउन गुवाहटी एक्सप्रेस भी पहुंच गई। दोनों ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी हुई थीं। ट्रेनों में चढ़ने को लेकर कई यात्रियों के बीच तकरार होती भी नजर आई। शाहजहांपुर से पास होने के बाद इन ट्रेनों को भी रास्ते में खड़ा रहना पड़ा। गुवाहटी एक्सप्रेस को हरदोई से पहले रोका गया। वहीं सियालदह को हरदोई पास करने के बाद एक घंटे का स्टॉपेज देना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मेंटिनेंस के काम निपटाने और निरस्त चल रहीं ट्रेनों के बहाल होने के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।

मेगा ब्लॉक के दौरान मेंटिनेंस के कामों को निपटाया गया। अलग-अलग समय पर अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार ज्यादा प्रभावित नहीं हुई। आधुनिकीकरण के बाद रेल का सफर और भी आसान और सुविधाजनक होने जा रहा है।
विज्ञापन

-प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर-मुरादाबाद रेल मंडल

जाम ब्रेक शू के साथ चलवा दी जननायक एक्सप्रेस
रोजा (शाहजहांपुर)। अप जननायक एक्सप्रेस के कोच के ब्रेक शू में तकनीकी खराबी के बावजूद ट्रेन को रोजा जंक्शन से पास कर दिया गया। बाद में ट्रेन को बरेली कैंट स्टेशन पर रोकना पड़ा। यहां सीएंडडब्ल्यू टीम ने ब्रेक शू को दुरुस्त किया। ट्रेन शुक्रवार शाम करीब 5:33 बजे बरेली पहुंची थी।
अप जननायक एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब तीन घंटे की देरी से शाम 4:05 बजे रोजा जंक्शन पहुंची थी। यहां ट्रेन में स्टाफ बदला जाता है। लोको पायलट को ट्रेन के इंजन से आठवें कोच के ब्रेक शू में तकनीकी खराबी का अहसास हुआ। उसने इस बारे में पावर केबिन को सूचना दी। हालांकि, खराबी ज्यादा नहीं थी। ऐसे में इसी स्थिति में ट्रेन को रोजा से बरेली रवाना कर दिया गया। बरेली कैंट पहुंचने पर ब्रेक शू जाम हो गया। लोको पायलट और गार्ड की सूचना पर कैरिच एंड वैगन अनुभाग की टीम ने पहुंच कर ब्रेक शू दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें