फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका
विज्ञापन


बंडा (शाहजहांपुर)। कसबे में पानी की टंकी पर बने एक कमरे में रविवार को रंगरेलियां मनाते हुए प्रेमी-प्रेमिका के साथ ही उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने दबोच लिया। युवक जलालाबाद और युवती निगोही थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दोनों के परिवार के लोगों को दी है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के निवासी एक युवक का निगोही में रहने वाली एक युवती से कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बीटीसी की पढ़ाई करने के साथ ही एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाते भी हैं। युवक का दोस्त बंडा कसबे में पानी की टंकी पर ऑपरेटर का काम करता है। रविवार को दोपहर में प्रेमी-प्रेमिका पानी की टंकी पर बने कमरे पर गए। इस दौरान उसका दोस्त कुछ सामान की खरीददारी करने चला गया। युवक और युवती को अकेले कमरे में जाता देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इस दौरान दोस्त भी सामान की खरीददारी करके वापस कमरे पर पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के साथ ही दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। कार्यवाहक थाना इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक-युवती और उसके साथी को हिरासत में लिया गया है। सभी के परिजनों को मामले की जानकारी देकर बुलाया गया है। परिवार के लोगों के आने के बाद अगर कोई तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें