फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

चपेट में आकर साइकिल सवार भी हो गया घायल
हाईवे पर भेदपुर गांव के पास दोपहर बाद हुई घटना
अमर उजाला ब्यूूरो
शाहजहांपुर। हाईवे पर तिलहर क्षेत्र के गांव भेदपुर के पास रविवार दोपहर बाद ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चपेट में आया साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे 25 वर्षीय एक युवक काली पेंट और सिलेटी कलर की शर्ट पहने बाइक से शहर से तिलहर की ओर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर थाना तिलहर क्षेत्र के गांव भेदपुर के पास पहुंचा, तभी सामने चले रहे साइकिल सवार तिलहर के मोहल्ला सरोवर नगर निवासी 55 वर्षीय विश्राम ने अपनी साइकिल बीच रोड की तरफ मोड़ दी। उसे बचाने के चक्कर में आगे निकलते हुए बाइक सवार भी बीच सड़क पर आ गया, तभी सामने से तेज रफ्तार में ट्रक आ गया। ट्रक उसे कुलचते हुए आगे निकला, इतने में साइकिल सवार विश्राम भी ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूूचना पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया। मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की बाइक नंबर को नेट पर डालकर सर्च किया गया तो बाइक मालिक का नाम शकुंतला, शाहजहांपुर पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें