फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सेना के जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। मोदी सेना के स्वघोषित जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता के खिलाफ फर्जी तौर पर नरेंद्र मोदी सेना संगठन के नाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की छवि धूमिल करने पर नगर के ही प्रिंस गुप्ता ने धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन

कोतवाल संजय राय ने बताया कि तिलहर के मोहल्ला निजामगंज निवासी प्रिंस गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता ने मोहल्ला दातागंज निवासी महेश गुप्ता के खिलाफ मोदी सेना अथवा नरेंद्र मोदी सेना नाम का कोई संगठन न होते हुए उक्त संगठन का स्वयं को जिलाध्यक्ष बताकर सरकारी अधिकरियों पर दबाव बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की छवि धूमिल करने की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि भाजपा नगराध्यक्ष संजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा का उक्त संगठन को पूर्ण रूप से अवैध करार दिए जाने के लेटर पैड दिए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें