रिक्शे से जा रही महिला की चेन छीनी
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय के सामने सोमवार की शाम रिक्शे से जा रही एक महिला की चेन छीन ली गई। कंट्रोल रूम को सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
एमजी मार्ग सिविल लाइंस के रहने वाले आलोक कुमार की पत्नी शालिनी सिंह अपनी एक रिश्तेदार महिला के साथ रिक्शे से कहीं जा रहीं थीं। एसआरएन अस्पताल मोड़ के आगे राज्य विश्वविद्यालय कार्यालय के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने शालिनी के गले में झपट्टा मारकर चेन छीन लिया और तेजी से भाग निकले। शालिनी ने शोर मचाया तो वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर कंट्रोल रूम की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाद में शालिनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्यूरो