फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित रोडवेज बस ने चार को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बवाल होने की आशंका में आननफानन में सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम नरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रामजी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया और बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस परिचालक चला रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूचा निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार अपने साथी मोहल्ला गढ़ी निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार के साथ दिल्ली फैक्ट्री में काम पर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क के पश्चिम बस के इंतजार में मोहल्ला जलालनगर निवासी 30 वर्षीय साजिद के फल के ठेले के पास खड़े थे, तभी अचानक रोडवेज बस स्टैंड के अंदर से शाहजहांपुर डिपो की एक अनुबंधित बस आती हुई दिखाई दी, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने तीनों को चपेट में ले लिया। पास में आइसक्रीम बेचना वाला पक्का तालाब मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय शमशाद भी चपेट में आ गया। फिर बस झटके के साथ बंद हो गई। घटना के बाद बस चला रहा युवक मौके से भाग गया। मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर सदर थाना इंचार्ज अनिल सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस की चपेट में आए सभी लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम भी प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जानने के बाद डॉक्टर स्टाफ को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
बार-बार बेहोश हो रही थी पत्नी रेखा
हादसे की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते पत्नी रेखा भी परिवार व रिश्तेदारों के साथ देर शाम जिला अस्पताल पहुंच गई। पति के शव को देखकर वह बार-बार बेहोश हो रही थी। रिश्तेदार व घर वाले उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। उसके तीन साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की बस से हादसा हुआ है, बस को कब्जे में लेने के साथ ही बस चलाने वाले को भी हिरासत में ले लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें