फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटक कर दो लोगों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के तिलहर के गांव सिउरा में मानसिक मंदित और मदनापुर के गांव मथाना में बीमार पत्नी की वजह से तनाव में जी रहे युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मानसिक मंदित युवक ने फंदे से लटक दी जान
तिलहर। क्षेत्र के गांव सिउरा निवासी 48 वर्षीय रीतपाल सोमवार रात किसी समय घर से निकल गया और सुबह उसका शव लगभग दो किलोमीटर दूर गांव पिपरौली में शमशान घाट के पास बाग में आम के पेड़ की एक डाल में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। आसपास के तमाम लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे एसएसआई विनोद कुमार मौर्य ने रीतपाल का शव फंदे से उतरवाया। मृतक के भाई लालाराम ने बताया कि उसके भाई रीतपाल का मानसिक संतुलन काफी समय से ठीक नहीं था। उसका इलाज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल से चल रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी, विमला, पुत्र पंकज व तीन पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

पत्नी की बीमारी से तंग युवक ने की खुदकुशी
मदनापुर। गांव मथाना निवासी 29 वर्षीय धनीराम की पत्नी मंजू देवी लगभग पांच साल से टीबी की बीमारी से ग्रस्त थी। कई जगह उनका इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी वजह से धनीराम मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सोमवार शाम चार जानवरों के लिए घास लेने चला गया लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गांव से दो किलोमीटर दूर धीरपुर के पास पाकड़ के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक के एक बेटा पांच वर्ष का आजाद और एक वर्ष का लल्ला है। पिता बनवारीलाल ने बताया कि बेटे ने अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान होने की वजह से फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें