फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/निगोही। नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र में चांदापुर मोड़ के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इस घटना में महिला का पति और बेटी बाल-बाल बच गईं। उधर, निगोही में तिलहर रोड पर पिपरिया ईंट भट्ठा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

थाना रोजा की आईटीआई कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय रानी अपने पति मुन्नूलाल और 14 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ बाइक से अपनी बेटी आरती पत्नी राजेंद्र के देवर सोमवीर की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार उसके घर तिलहर के गांव भुड़िया जा रहीं थीं। सोमवीर की शादी बृहस्पतिवार को है। बाइक पर सवार तीनों लोग नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 12:30 बजे चांदापुर मोड़ के पास जैसे ही पहुंची, तभी पीछे से आ रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे रानी बाइक से नीचे सड़क पर गिरीं तभी बस से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्री सड़क के दूसरी तरफ गिरने से बाल-बाल बच गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। अजीजगंज चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। उधर, निगोही में तिलहर रोड पर बिरासिन और पिपरिया गांव के बीच ईंट भट्ठे के पास बुधवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तिलहर के गांव पिपरौली निवासी 50 वर्षीय सुखपाल की मौत हो गई, जबकि उनका साथी तिलहर के गांव धनियूरा निवासी 28 वर्षीय रवि सिंह पुत्र विजय कुमार घायल हो गया। रवि अपनी साली आरती के लिए रिश्ता देखने सुखपाल के साथ बंडा के गांव चिकटिया जा रहा था। बाइक रवि सिंह चला रहा था। ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से चपेट में लिया। इससे दोनों हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हैं।

मृतकों के घर मचा कोहराम
हादसे में मौत का शिकार हुई रानी के तीन बेटियों में आरती, मंजू की शादी हो चुकी है। शिवानी 14 वर्ष की है। दो बेटों में विनीत की शादी हो चुकी है, जबकि सुमित अविवाहित है। रानी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सुखपाल के सात बच्चे हैं, जिनमें लालू, अनेंद्र, मुनेंद्र, सुरेखा, मुनीशा, रोली, भोली है। इनमें भोली अविवाहित हैं, बाकी सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। सुखपाल की मौत पर पत्नी सुशीला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें