फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न पर भड़के सपाई, एसपी कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न पर भड़के सपाई, एसपी कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

बैठे धरने पर, जमकर की नारेबाजी, एसपी के आश्वासन पर हुए शांत
गढ़िया रंगीन पुलिस पर झूठे मुकदमे लिखने का आरोप
फोटो-02,03
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
समाजवादी पार्टी नेताओं ने थाना गढ़िया रंगीन पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ता यहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी केबी सिंह ने नेताओं से वार्ता कर मामले में न्याय संगत कार्रवाई का भरोसा दिया, तब सपाई शांत हुए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में राजनैतिक द्वेष भावना के तहत सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है और उनकी जमीनों पर कब्जा कराने का प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर जो एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है, उसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हत्या, लूट, डकैती, चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रहीं हैं। पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुवायां क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या कर दी गई। इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे खत्म नहीं किए गए तो पार्टी लामबंद होकर एक मई से आंदोलन करने को बाध्य होगी। दरअसल सपाइयों का गुस्सा थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रमपुरा के प्रधान अजयपाल कश्यप और उनके भाई जसवीर समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर था। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह, कपिल सिंह, रिजवान अहमद, डॉ. नवनीत यादव, पंकज वर्मा आदि सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें