फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की खातिर दो छोटे बच्चों को ठुकरा कर चली गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मासूमों को ठुकरा कर प्रेमी संग चली गई महिला
विज्ञापन

पिता, मां, पति के आंसुओं का भी नहीं पड़ा असर
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पिता, मां और पति के काफी समझाने का भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा।
क्षेत्र के एक गांव की महिला की पांच वर्ष की लड़की और तीन वर्ष का पुत्र है। लगभग एक वर्ष से महिला का रिश्तेदारी के एक युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। एक सप्ताह पूर्व महिला बच्चों को घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। रविवार को महिला खुद ही घर पहुंची और बोली वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। इस पर महिला का पति, पिता और मां उसे लेकर थाने आए। महिला के साथ उसका प्रेमी भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस से कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। बच्चों को अपने साथ नहीं ले जाएगी। पुलिस के काफी समझाने का भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद महिला की मां और पिता ने भी उसे ऊंच नीच समझाया, लेकिन उसका भी उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। पति ने भी रोते हुए कार्रवाई से मना कर दिया, तो पुलिस ने महिला को जाने को कह दिया। महिला प्रेमी के साथ चली तो दोनों बच्चे उसके पैरों मेें लिपट कर रोने लगे, लेकिन महिला बच्चों को धक्का देकर प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें