शाहजहांपुर। लोहारों वाला चौराहा के पास टेंपो ने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मानूजई निवासी फूल मियां ने बताया कि बुधवार दोपहर वह साइकिल से कारपेंटरी के काम से ईदगाह वाली रोड से होकर जा रहा था। जैसे ही वह लोहारों वाला चौराहा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए टेंपो ने उसे साइड से टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। इस हादसे में उसके दाहिने पैर को पंजा जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।