फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कटरा में लुटा ट्रक, बरेली में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर कटरा में लुटा ट्रक, बरेली में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में लावारिस हालत में मिला ट्रक, सामान गायब
ड्राइवर को बिथरी चैनपुर में पेड़ से बांधकर भाग गए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने बुधवार रात ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक फतेहगंज पूर्वी में लावारिस हालत में मिला। उसमें से 50 लाख कीमत का सामान गायब था।
विज्ञापन

कानपुर के पंखी टोला निवासी ड्राइवर अजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह लखनऊ से 50 लाख रुपये कीमत का परचून आदि का सामान ट्रक में भरकर बरेली के लिए जा रहा था। रात करीब दस बजे उसे नेशनल हाईवे पर मीरापुर कटरा के हुलास नगरा रेलवे फाटक के पास एक लग्जरी कार में सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। कार से उतरे चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर कार में डाल लिया। इसके बाद दो लोग ट्रक लेकर चले गए। उसे कार में डालकर बदमाश बरेली के बिथरी चैनपुर ले गए और वहां हाईवे किनारे पेड़ से बांधकर छोड़ गए। सुबह ग्रामीणों ने उसे बंधन मुक्त किया। ड्राइवर ने मामले की सूचना ट्रक मालिक सलीम को दी। सलीम भी कानपुर के पंखी टोला में रहते हैं। सलीम ने ड्राइवर के साथ बिथरी चैनपुर थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे हाईवे किनारे फतेहगंज पूर्वी में लावारिस हालत में ट्रक मिल गया लेकिन उसमें से सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें