फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बालिका से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई ने दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट
विज्ञापन


खुदागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ तमंचे के बल पर रेप किया। चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने शोर मचाया तो परिजनों के जाग जाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के चचेरे भाई की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात मकान में कमरे में अकेले सो रही थी। दरवाजे में अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में थे। रात लगभग 9:30 बजे गांव होशीपुर निवासी शेविंद्र दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसने सोते समय किशोरी को दबोच लिया। आंख खुलने पर उसने जैसे ही शोर मचाने की कोशिश की तो युवक ने तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शोर सुनकर चचेरा भाई व परिवार के अन्य लोग उसके कमरे में पहुंचे, तब तक आरोपी भाग गया था। चचेरे भाई ने शनिवार शाम पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें