फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बुझिया निवासी कंचन और उसके पुत्र निहाल का बाथरूम में शुक्रवार शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति राजू पटेल और राजू के भाई महेंद्र पटेल व मनोज पटेल के खिलाफ हत्या व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके वाले शव अपने घर ले गए हैं और आरोपियों की गिरप्तारी न होने तक शवों का अंतिम संस्कार न कर रविवार सुबह तक गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुक्रवार शाम को गांव बुझिया में राजू पटेल की पत्नी कंचन पटेल और उनके पुत्र चार वर्षीय निहाल के शव घर के बाथरूम में पड़े मिले थे। मृतका के जेठ अधिवक्ता मनोज पटेल ने बताया था कि दोनों की मौत गीजर में करंट आ जाने के कारण हुई है, लेकिन बाद में पुलिस जांच में पाया गया कि गीजर गैस से चलने वाला है, जिस कारण उसमें करंट आने का कोई मतलब ही नहीं है। उधर मृतका के भाई बंडा के गांव बिराहिमपुर झंझरिया निवासी धीरेश का आरोप था कि उसकी बहन और भांजे की हत्या की गई है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या और दहेज उत्पीड़न आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजे थे।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव धीरेश को सौंप दिए गए और वह दोनों शव लेकर अपने घर बंडा के गांव बिराहिमपुर झंझरिया चला गया। मृतका के भाई धीरेश ने बताया कि नामजदों को रविवार सुबह तक गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद ही वह बहन और भांजे के शव का अंतिम संस्कार करेगा। गिरफ्तारी न होने पर रविवार को 10 बजे बंडा पूरनपुर मार्ग पर दोनों शव रखकर चक्का जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में नहीं खुल सका मौत का राज, बिसरा प्रिजर्व
पुवायां। शनिवार को कंचन और उसके पुत्र तीन वर्षीय निहाल के शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल डॉ. आलोक जायसवाल और डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम में मां बेटे की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया। मौत का कारण स्पष्ट न होने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद मौका मुआयना किया है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही नामजद जेल भेजे जाएंगे।

धीरेश की तहरीर पर मृतका के पति और उसके दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जसवीर सिंह कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें