फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर

Wed, 28 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना की अवधि बीतने के बाद पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को शहर के तमाम मोहल्लों में एक साथ चेकिंग कराई। इनमें 32 ऐसे उपभोक्ता पकड़े गए जो मीटर को बाईपास करके बिजली उपभोग करते पाए गए। इन सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

एक्सईएन (सिटी) विवेक पटेल ने बताया कि शहर में विभिन्न सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों में 42 ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किए गए, जिनकी मासिक रीडिंग 50 यूनिट से कम प्राप्त हो रही थी। उनके कनेक्शन चेक करने पर पता चला कि मीटर से पहले सर्विस केबिल में कट लगाकर गलत तरीके से बिजली जलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे नौ उपभोक्ताओं से 64 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया और जुर्माना नहीं देने वाले 32 उपभोक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एक्सईएन पटेल के अनुसार 32 अन्य कनेक्शनों के मीटर में रीडिंग स्टोर पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं से डबल चार्ज लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें