तिलहर (शाहजहांपुर)। एक गांव निवासी युवक ने अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
युवक का आरोप है कि उसकी नानी उसके यहां मेहमानी में आई थी। वह बीमार हो गई वह उन्हें 22 फरवरी को जिला अस्पताल भर्ती कराने चला गया। घर पर उसकी नाबालिग बहन अकेली थी। आरोप है कि 24 फरवरी को रात 11 बजे थाना सिंधौली के गांव मुड़िया पवार निवासी मटरू सिंह, धर्मपाल, सुशील सिंह, ऑफिस, बृजेश, गौरव, राजेश्वरी और मुनीश्वर बोलेरो लेकर उसके घर आए तथा उसकी बहन को बहला, फुसलाकर गाड़ी में बैठा कर भगा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आठ लोगों के विरुद्ध धारा 363, 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो