फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 36 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 36 हजार उड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। एक्सिस बैंक एटीएम से रुपये निकालने गए ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने उसके खाते से छत्तीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सैजना निवासी हेतराम ने बताया कि उसका एक्सिस बैंक में खाता है। उसने 30 मई को एक्सिस बैंक के एटीएम से चार हजार रुपये निकाले थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया । वह जब वहां से घर चला गया तो थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर तीन बार में छत्तीस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। अगले दिन उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसके खाते से 36 हजार रुपये निकल चुके थे । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें