फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर भड़के हिंदू संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
शाहजहांपुर नगर में छोटी लाइन के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इसे शेयर किया था। ग्रुप से जुड़े तमाम लोगों के पास पोस्ट पहुंची तो लोग भड़क गए। पोस्ट के खिलाफ तमाम लोगों ने कमेंट कर अपना रोष जताया। कुछ लोगों ने पोस्ट को फेसबुक पर डालकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शाम होते होते पोस्ट वायरल हो गई।
विज्ञापन

रविवार शाम नगर पालिका के पूर्व सदस्य राजेश त्रिवेदी के साथ तमाम लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शॉट भी संलग्न किया गया था। तहरीर देने वालों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि लोग किसी भी धर्म, जाति के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने से बचे। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर देने के समय राजा नंदा, प्रभात मिश्रा, कैलाशनाथ देशबंधु, रमेश मिश्रा, अविनाश शर्मा, अमितेश, रवि गुप्ता, गौरव चौहान, पवन भारद्वाज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें