पुवायां (शाहजहांपुर)। कोर्ट के आदेश पर पुवायां निवासी पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर के मोहल्ला कसभरा निवासी विजय कुमार मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नगर में ही शाहजहांपुर रोड पर उसका शीतल पैथालॉजी के नाम से लैब है। नौ अप्रैल 17 को नगर के मोहल्ला सतीशपुरम निवासी दुर्गेश अवस्थी, भगवानशरण, अभिषेक रावत, रोहित और शुभम उसके लैब पर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान दुकान में रखी 17 हजार की नगदी भी लूट ली गई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों को पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।