फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर विशन पट्टी में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के बलवीर सिंह पुत्र बुध पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर देकर कहा है कि उसका खेत गांव के बाहर सतपाल के मकान के पास में है। आरोप है कि सत्यपाल और उनके परिजन अक्सर उसके खेत में जानवर छोड़ देते हैं जिससे फसल को नुकसान होता है। बताया कि वह लोग जब एक वैवाहिक कार्यक्रम में व्यस्त थे तभी आरोपी व उनके परिजनों ने उसके खेत पर फिर से जानवर छोड़ दिए। आरोप है कि मना करने पर सत्यपाल ने अपने साथियों के साथ उनके परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें परिवार के दो लोग घायल हो गए ।
उधर, सत्यपाल पुत्र रामकुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके घर के सामने ग्राम समाज की भूमि है जहां पर दूसरे पक्ष ने बांस बल्ली लगा रखी है। दो दिन पहले अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बांस बल्ली तोड़ दी थी। लेकिन शक के चलते आरोपी गणों ने अपने साथियों के साथ उनके मकान पर हमला बोल दिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसके पिता राम कुमार, अनीता तथा रामदेवी को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें