फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लीलता के आरोप में एक और गुरू जी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले ही अपनी सहकर्मी के साथ अश्लीलता करने के आरोप में एक शिक्षक निलंबित कर दिए गए थे, वहीं बीएसए ने अब एक अन्य शिक्षक को महिला शिक्षकों को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जेरा रहीमपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने सहायक शिक्षा निदेशक को पत्र और साक्ष्य भेजकर बताया था कि जलालाबाद क्षेत्र के एक शिक्षक, महिला शिक्षकों को अश्लील मैसेज भेजते हैं। उन्होंने इन मैसेज की फोटो कॉपी भी शिकायती पत्र के साथ भेजी। निलंबन आदेश में आरोप लगाया गया है कि शिक्षिकाओं द्वारा विरोध करने पर अलग ग्रुप भी बना लिया गया। इतना ही नहीं प्रशिक्षण के लिए भेजे गए 60 हजार रुपये भी आरोपी शिक्षक ने गबन किया है। साथ ही प्राथमिक स्कूल चंपतपुर के शिक्षक परमजीत से अवैध वसूली कर उन्हें दूसरे विद्यालय भेज दिया गया। शिक्षक के विद्यालय नहीं आने पर कार्यालय बुलाकर उसकी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कराने का भी आरोप लगाया गया है।
बीएसए ने बताया कि एडी बेसिक द्वारा इस मामले की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। जांच में उक्त शिक्षक प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए है, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की एकबार फिर से जांच कराने के लिए जांच खंड शिक्षा अधिकारी मदनापुर सुरेश चंद्र को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें