फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
विज्ञापन

पति, ससुर सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। धोतिहवा गांव के टोला कजरी में गुरुवार की रात विवाहिता की हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाकर परिजन फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विवाहिता के पिता की तहरीर में पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विवाहिता के शव की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस कोदी गई तहरीर में कोल्हुई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कैथवलिया निवासी राजेन्द्र ने बताया है कि छह साल पहले उन्होंने बेटी प्रेमशीला (24) की शादी कजरी निवासी कैलाश पुत्र मिरचाई से की थी। शादी के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार जेवर, एक बाइक व 30 हजार नगद रुपये नकद दिए थे। आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव ठिकाने लगा दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि विवाहिता के राजेन्द्र की तहरीर पर प्रेमशीला के ससुर मिरचाई, पति कैलाश, देवर बृजेश, सास प्रभावती एवं ननद अकाली के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न, शव को छिपाने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस शव की खोजबीन कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें