फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख कीमत के 18 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेल यात्रियों के चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद करने में जीआरपी को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्विलांस के जरिए जीआरपी ने 18 मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। सीओ द्वितीय जीआरपी केके शुक्ला की मौजूदगी में इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल यात्रियों को दे दिए गए।
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों का सामान, मोबाइल, पर्स चोरी करने वाले सक्रिय रहते हैं। मौका पाते ही वे अपना काम कर जाते हैं। मोबाइल चोरी जीआरपी के लिए सिरदर्द बनी हुई है। शाहजहांपुर स्टेशन पर मोबाइल चोरी, गुम होने के करीब दो दर्जन मामले लंबित हैं। मोबाइल की बरामदगी के लिए इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और सीडीआर के जरिए काम में लगी हुई थी। मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। जीआरपी ने अलग-अलग स्थानों से 18 मोबाइल बरामद कर लिए। इनकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मोबाइल की बड़ी बरामदगी के लिए सीओ केके शुक्ला ने जीआरपी टीम की प्रशंसा की है। जिन यात्रियों के मोबाइल बरामद हुए हैं उनमें शाहजहांपुर, बदायूं, इटावा, मुरादाबाद, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, दिल्ली और लखनऊ के यात्री शामिल हैं।

सिपाही, आरपीएफ जवान का मोबाइल भी मिला
शाहजहांपुर। आरपीएफ शाहजहांपुर पोस्ट पर तैनात सिपाही रमेश चंद्र और जिला कारागार बदायूं में तैनात सिपाही संजीव कुमार वर्मा का भी मोबाइल बरामद हो गया है। इन दोनों के मोबाइल करीब दो महीने पहले शाहजहांपुर स्टेशन पर गुम हुए थे। बदायूं में तैनात सिपाही भी बुधवार को मोबाइल लेने जीआरपी थाने पहुंचा।
विज्ञापन


बरामद 18 मोबाइल की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। अपराध मुक्त स्टेशन और रेल के लिए जीआरपी का अभियान लगातार चल रहा है। बरामद मोबाइल यात्रियों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-केके शुक्ला, सीओ द्वितीय जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें