खुटार (शाहजहांपुर)। गांव सिहुरा खुर्द कलां निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बाबा जगत सिंह 16 दिसंबर 18 को घर से पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। काफी तलाश किए जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा है। मंजीत ने बाबा का पता लगवाए जाने की मांग की है।