फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली देशी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी,एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-29,जलालाबाद में पकड़ा गया आरोपी और पीछे रखी शराब की पेटियां

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक दबोचा
2250 पौवे, खाली पौवे और रैपर व उपकरण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव ककरहा में नकली देशी शराब तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पचास पेटी अपमिश्रित शराब और दर्जनों खाली, पौवे रैपर और इसे बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात कोतवाल हरेंद्र सिंह ने सूचना पर पुलिस टीम के साथ गांव ककरहा में राजेश्वर सिंह के घर पर छापा मारा पुलिस को देखकर राजेश्वर ने भागने की कोशिश की परंतु टीम ने उसे दबोच लिया। कोतवाल के अनुसार घर की ली गई तलाशी में पुलिस को अपमिश्रित शराब के 2250 पौवे, दर्जनों खाली पौबे, देशी शराब के रैपर के अलावा इसे तैयार करने वाले उपकरण मिले है। इसके अलावा एक केन में पांच लीटर शराब और कई लीटर केमिकल भी मिला। पुलिस ने बताया कि इस केमिकल में गुलाबी रंग व अन्य चीजें डालकर शराब तैयार की जाती थी। आरोपी मूल रूप से परौर थाना के गांव सोहड़ का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें