फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बंधक बनाकर पीटने वाला गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर का लोगो लगाए
विज्ञापन


चोर बता युवक को यातनाएं
देने का आरोपी भेजा जेल
अमर उजाला में सुर्खियां बनने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल गेट के सामने चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने होटल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। उसके व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने होटल स्वामी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अजीजगंज निवासी विनोद कुमार ने चौक कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 17 जून को जिला अस्पताल गेट के सामने से गुजर रहा था, उसी समय होटल स्वामी थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी सचिन गुप्ता व कुछ अन्य लोग जलालाबाद क्षेत्र के गांव पलरई निवासी सुखराम को खंभे से बांधकर पीट रहे हैं। वह उसे छुड़ाने पहुंचा, तभी चीता मोबाइल भी आ गई और उन लोगों से बंधन मुक्त कराया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें