फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। शौच के लिए खेत पर जा रही एक किशोरी को दो युवकों ने खेत में खींच कर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रविवार शाम शौच करने खेत पर गई थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन खेत में खींच कर ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों नेलड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी डरी सहमी लड़की जब बदहवास हालत में घर पहुंची तो उसने माता-पिता को सारी घटना बतायी। इसके बाद परिजन किशोरी को थाने लेकर गए और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोमवार सुबह तेजराम और प्रवेश के खिलाफ धारा 376डी और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। एसओ राजकुमार तिवारी का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें