फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसदन की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गोसदन की भूमि पर कब्जा किए जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए वन दरोगा ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वन दरोगा सुरेंद्रपाल गौतम ने पुलिस को बताया कि राजकीय गोसदन की भूमि पर वन विभाग की ओर से पौध लगवाई गई थी। पौध की सुरक्षा के लिए पिलर बनवाकर तार लगवाए गए थे। पांच अगस्त को तीन लोगों ने 16 पिलर ध्वस्त कर दिए और पौध भी नष्ट कर गोसदन की भूमि पर कब्जे का प्रयास किया। जानकारी पाकर उसने मौके पर पहुंचकर एतराज जताया तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए।
गोसदन की भूमि पर पिलर तोड़े जाने और पौध नष्ट किए जाने से राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंची है। इसके अलावा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया है। एसओ बिरजाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें