फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शोरूम के ताले तोड़ नगदी सहित लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने थाने के पास चटकाए मोबाइल शोरूम के ताले
विज्ञापन


शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर चौराहे पर स्थित एक मोबाइल शोरूम से चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल साफ कर दिया। थाने से महज 500 मीटर की दूर मुख्य सड़क पर हुई इस चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस एवं डॉग स्क्वॉड टीम ने मौका मुआयना किया। डाग स्क्वॉड टीम की लूसी तीन घरों में घुसी लेकिन बाद में एक मोटर साइकिल के पास आकर रुक गई थी।
कोतवाली चौक इलाके के घूरन तलैया निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव का थाना रामचंद्र मिशन के मिश्रीपुर चौराहे पर कबीरा मोबाइल के नाम से शोरूम है। सोमवार रात करीब नौ बजे शोरूम मालिक अरुण दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार सुबह पड़ोसी आशीष अग्निहोत्री ने दुकान के शोरूम के चैनल एवं शटर का ताला टूटा देख अरुण को सूचित किया। अरुण ने मौके पर आकर देखा तो पता चला कि चोर पहले चैनल के ताले फिर शटर और शीशा तोड़कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने काउंटर की दराज में रखे 65 हजार रुपये और करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल चुरा ले गए। बारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसने सुना वह मौके पर आ गया। घटना की जानकारी पाकर थाना इंचार्ज प्रवेश सिंह चौधरी मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में शोरुम स्वामी से पूछताछ की। डॉग स्क्वॉड टीम ने मौका मुआयना किया। लूसी शोरूम के सामने स्थित एक मकान में और मिश्रीपुर के बजरिया स्थित इलाके में भी दो मकानों में घुस गई और घर में खड़ी बाइक को सूंघ कर वापस लौट आई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पुलिस के गस्त पर लगा सवालिया निशान
मिश्रीपुर चौराहा स्थित कबीर मोबाइल शोरूम थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इस शोरूम को सुरक्षा की लिहाज से तीन चरणों में बंद किया जाता है और कुल नौै ताले लगाए जाते हैं। चोरों ने सबसे पहले चैनल में लगे पांच ताले तोड़े फिर शटर में लगे एक तरफ के दो तालों को तोड़ा। फिर शीशे का गेट तोड़कर आसानी से अंदर दाखिल हो गए। मुख्य रोड़ पर यह बारदात होती रही और पुलिस को भनक तक नही लगी। इससे पुलिस की रात्रि गस्त पर सवालिया निशान लग गया है। चोर आसानी से बारदात को अंजाम देकर चंपत हो गए। और पुलिस सोती रही।
000
घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर ली गई है। चोरों के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्रवेश सिंह चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, थाना रामचंद्र मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें