फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का ससुर-देवर पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। दिल्ली की रहने वाली एक युवती से खुदागंज थाने के एक गांव निवासी एक युवक ने प्रेम प्रसंग के बाद बनावटी शादी कर ली। इसके बाद युवती को अपने गांव ले आया। अब युवती ने अपने ससुर और देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवती को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली युवती वहां बंगलों में साफ-सफाई का काम करती थी। युवती का कहना है कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात वहां खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इसके कुछ दिन बाद युवक उसको अपने गांव लाया। यहां परिवार वालों के सामने युवक ने उसकी मांग भरी। कुछ दिन सब कुछ ठीक चला। युवक के पिता और भाई की उस पर बदनीयत थी। आरोप है कि युवक का पिता उसे गेहूं के खेत में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इन लोगों ने बाद में उसे गांव देवरास निवासी एक युवक के हाथों बेच दिया। उसके चुंगल से छूट कर वह किसी तरह युवक के गांव पहुंची। यहां से युवक की चाची और मौसी की मदद से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आई और फिर दिल्ली गई। वह शुक्रवार को खुदागंज थाने पहुंची। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। ज्यादा कुछ विवेचना के बाद ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र बहादुर सिंह, एसओ खुदागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें