फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मां-बेटा समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव मरुआझाला में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव के ही महेश, रमेश, लाले, सोनू, मोनू व कुलदीप लाठी डंडा और रायफल लेकर दरवाजे पर आ गए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने हमला कर दिया। बचाने आईं पत्नी कन्या देवी व पुत्र कुलदीप को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद 108 एंबुलेंस से मां-बेटे को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विपक्षी महेश ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर राधेश्याम आदि ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसका पुत्र सोनू उसे बचाने के दौरान घायल हो गया। पुलिस ने दोनों ओर से मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें