फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के विवाद में चली गोली, रिश्तेदार को लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों के विवाद में चली गोली, एक जख्मी
विज्ञापन

अल्हागंज। क्षेत्र के गांव समापुर में रविवार की दोपहर 12 बजे सगे भाइयों में टटिया लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चलाई गई गोली में रिश्तेदार घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की अनंतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पूरनलाल के बेटों अनंतराम, राम रहीस और रामसनेही के बीच जमीन का बंटवारा होने के बाद रविवार को रामसनेही और अनंतराम के बीच टटिया लगाने को लेकर विवाद हो गया। अनंतराम के भाई रामसनेही ने उसको दांतों से काट लिया। इसके बाद रामसनेही घर के अंदर दौड़ कर गया और तमंचा निकाल लाया उसने अनंतराम के ऊपर फायर कर दिया लेकिन निशाना चूक जाने की वजह से उसके दूर के रिश्तेदार नेकराम पुत्र नारायण निवासी आजाद नगर थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के कमर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर यूपी 100 ने मौके पर पहुंचकर घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें