कंकरखेड़ा। गांव जंगेठी निवासी किसान सौरभ राठी पुत्र नरेंद्र राठी से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार को जंगल में बाइक लूट ली। किसान ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर आतंकित किया। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो बदमाश उसे घायल कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है।