फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौत

Mon, 19 Nov 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा-फर्रुखाबाद रोड पर रविवार रात गाय को बचाने के चक्कर में कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुर के थाना शाहबाद के गांव नया ललवारा निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद अहमद रविवार रात खाली कैंटर लेकर फर्रुखाबाद से रामपुर लौट रहा था। साथ में उसका बेटा 15 वर्षीय फरमान भी था। रात करीब तीन बजे कैंटर चलाते हुए मोहम्मद अहमद कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र के गांव बरूआ पट्टी सनायक के पास पहुंचे, तभी सामने से अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कैंटर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे चालक मोहम्मद अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे फरमान को मामूली चोटें आईं। जानकारी मिलते ही मदनापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को अलग करके कैंटर से चालक को बाहर निकाला। जिंदा होने की उम्मीद में उसे मदनापुर पीएचसी पर लाया गया लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें