फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवार के युवक ने ही सुपारी देकर कराई थी राजेंद्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के युवक ने ही कराई थी राजेंद्र की हत्या
विज्ञापन

राजेंद्र की हत्या में शामिल तीन किशोर हिरासत में
पुलिस आरोपियों की आयु को लेकर भी छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। गांव भगवंतपुर फत्तेपुर उवरिया निवासी राजेंद्र की हत्या उसके ही परिवार के युवक ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने युवक और हत्या करने वाले तीन किशोरों को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को पुलिस घटना का खुलासा करेगी।
गौरतलब है कि गांव भगवंतपुर फत्तेपुर उवरिया निवासी 26 वर्षीय बिजली मैकेनिक राजेंद्र 30 मई की शाम खाना खाने के बाद से लापता था। 31 मई की दोपहर बाद उसका शव गांव भगवंतनगर फत्तेपुर उबरिया और गांव टाह के बीच खेत में पड़ा पाया गया था। राजेंद्र की गर्दन कटी हुई थी। मृतक के छोटे भाई दिनेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस जांच मेें जुटी थी। राजेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल में पता चला कि 30 मई की रात राजेंद्र और गांव के ही एक किशोर के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस ने किशोर को पकड़कर पूछताछ की तो सारा राज खुल गया।
विज्ञापन

किशोर ने बताया कि मृतक के परिवार के युवक ने तीन लाख रुपये में राजेंद्र की हत्या की सुपारी दी थी। राजेंद्र की शादी नहीं हुई थी। सुपारी देने वाले युवक की मंशा थी कि राजेंद्र की मौत के बाद उसकी पौने दो एकड़ जमीन उसके नाम आ जाएगी। आरोपी किशोर के मुताबिक 30 मई की रात उसने राजेंद्र को फोन कर बुलाया था। हत्या में उसके दो दोस्त और शामिल थे। तीनों ने मिलकर राजेंद्र को शराब पिलाई और उसकी अंगौछे से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर शव को 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में डाल दिया और राजेंद्र का गला रेत दिया ताकि पता चले कि हत्या गर्दन रेत कर की गई है। पुलिस ने राजेंद्र के परिवारी को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हत्या की सुपारी लेने वाले तीनों आरोपी की आयु को लेकर अभी संशय है। कुछ लोग तीनों को नाबालिग बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि तीनों बालिग हैं और नशेड़ी किस्म के हैं। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना का खुलासा करने के करीब है। मृतक के ही परिवार के युवक की संलिप्तता उजागर हुई है। शुक्रवार को मीडिया को पूरी जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें