फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का सुराग जुटाने को पीलीभीत जेल पहुंची बरेली एसओजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

लुटेरों का सुराग जुटाने को जेल पहुंची बरेली एसओजी
जेल प्रशासन से जुटाई बंदियों से जुड़ी जानकारी, स्केच भी दिखाए
चार जून को बरेली में हुई थी ज्वैलरी शॉप में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरेली के टॉप कैरेट ज्वैलर्स शोरूम में हुई लूटपाट की घटना को लेकर अपराधी तक पहुंचने के लिए बरेली जिले की एसओजी टीम बृहस्पतिवार को पीलीभीत आई। यहां जिला जेल पहुंचकर बरेली पुलिस ने शातिर अपराधियों को लेकर जानकारी जुटाई। इसके अलावा जारी किए गए अपराधियों के स्केच भी जेल अधिकारियों को दिखाए। काफी देर तक चली कार्रवाई के बाद बरेली पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत रोड पर विजय पेट्रोल पंप के पास चार जून को दिनदहाड़े बाइक से आए तीन बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए थे। घटना का खुलासा बरेली पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में एसएसपी बरेली कलानिधि नैथानी की ओर से गठित की गई एक टीम बृहस्पतिवार को घटना से जुड़े बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पीलीभीत आ पहुंची। बरेली के एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा की अगुवाई में टीम के सदस्य दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत जिला कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने जिला जेल के अधिकारियों से काफी देर बातचीत की। इस दौरान लूटपाट करने वाले कई शातिर अपराधियों को लेकर जानकारी जुटाई गई। जेलर विनोद कटियार ने बताया कि बरेली की एसओजी टीम लूटकांड को लेकर सुरागरसी के लिए आई थी। टीम को हरसंभव सहयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें