क्षेत्र के गांव मऊ शाहजहांपुर में शनिवार शाम करीब तीन बजे रामसरन के घर से उड़ी चिंगारी से कई घर जल गए। इस आग को फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से बुझाया जा सका।
गांव मऊ शाहजहांपुर में रामसरन के घर शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान उड़ी चिंगारी ने पड़ोस के संजय, रामकिशन, राधेश्याम, गंगाचरन, रामप्रकाश, बर्रे, रामदीन, कल्लू, सूरज, रामपाल, भइयालाल, बहादुर, संजीव, रामसागर, रामविलास आदि के घरों में आग लग गई। इस आग से इन लोगों के घरों में रखा अनाज, नगदी, कपड़ा, बिस्तर आदि जल गए। इसमें राधेश्याम जोकि कालीन का कार्य करता है उसकी कई कालीन जल गईं। इससे उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस आग को फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने बमुश्किल बुझाया। गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई।
जलालाबाद में तीन खोखे जले
जलालाबाद। फर्रुखाबाद रोड स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के पास सियाराम का किराने का खोखा, इब्बन का बिजली के सामान का खोखा और नजीम का स्पेयर पार्ट्स का खोखा है। सियाराम ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपना किराने का खोखा बंद करके घर चले आए। रात करीब एक बजे खोखे में धुआं उठता देख राहगीरों ने सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे, तब तक खोखे में रखा परचूनी का 60 हजार रुपये का सामान और पांच हजार की नगदी जल गई। आग ने पड़ोस में रखे इब्बन और नजीम के खोखे को भी चपेट में ले लिया। इनका भी सारा सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई। लेखपाल रामसरन ने मौका मुआयना का आग का आकलन किया है।