फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के दोहरे हत्याकांड में आठ और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के दोहरे हत्याकांड में आठ और गिरफ्तार
विज्ञापन

रोजा(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव जमुही में छेड़छाड़ की रंजिश को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन सगे भाइयों समेत छह लोग शामिल हैं। इन छह लोगों के पास से पुलिस ने माया प्रकाश की हत्या की घटना में प्रयुक्त छह डंडे भी बरामद किए हैं। तीन आरोपियों को पुलिस मंगलवार को जेल भेज चुकी है। पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी आठ और लोग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
एक पक्ष के सोनू और दूसरे पक्ष के माया प्रकाश की हत्या के बाद गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बरतारा के पास पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मृतक सोनू पक्ष की ओर से नामजद कराए गए आरोपियों में रमेश गुप्ता, रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मायाप्रकाश के पक्ष की ओर से नामजद कराए गए भूरा, मोनू, रिंकू पुत्रगण रामनाथ, मुखिया, विमलेश, मुकेश को दोपहर लगभग एक बजे हथौड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक माया प्रकाश के भाई संतोष व भतीजे कमल किशोर पुत्र संतोष और दूसरे पक्ष के मृतक सोनू के चचेरे भाई ओमकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस के सामने अभी दोनों पक्ष के मिलाकर आठ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
जमुही गांव निवासी सोनू कठेरिया की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद मायप्रकाश पर सोनू पक्ष के लोगों ने डंडों से हमला बोल दिया। हालांकि इस दौरान एक वृद्ध ने हमलावरों को डपटते हुए माया प्रकाश को छोड़ने को कहा लेकिन उन लोगों पर मानों खून सवार था। इस दौरान किसी ने मायाप्रकाश को पीटे जाने का वीडियो भी बना लिया, जब अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हत्या में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा और एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि वीडियो में दिख रहे हैं उन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज है, बाकी और बारीकी से जांच हो रही है, यदि इसमें कोई छूट गया होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें