फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस लॉ कॉलेज के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुरानी रंजिश के चलते लॉ के छात्र को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में लगी। परिवार वाले जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। सीओ मोहम्मदी श्रेष्ठा सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

एसएस लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव रतनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनेंद्र यादव प्रथम वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव में था। सोनेंद्र यादव के परिवार की गांव में ही पुरानी रंजिश चल रही है। दोपहर के वक्त सोनेंद्र गांव के बाहर तालाब पर गया था। यहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। परिवार वाले सोनेंद्र को लेकर शाहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ मोहम्मदी श्रेष्ठा सिंह भी यहां आ गईं। उन्होंने सोनेंद्र के बयान लिए। उसके भाई पंकज यादव से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। हालत में सुधार न होने पर देर शाम सोनेंद्र को यहां से बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें