फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के नाजुक अंग में ईंट बांधने के मामले में दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। मानसिक मंदित किशोर के नाजुक अंग में ईंट बांधने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। एक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव मानपुर में एक मानसिक मंदित 14 वर्षीय किशोर को परिवार के ही कुछ लोग 26 मई को गांव के बाहर बाग में ले गए थे। इसके बाद किशोर के नाजुक अंग में ईंट बांधकर उसे खेतों में चलाया और विरोध करने पर डंडे और पट्टे से पीटा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया और उसे वॉयरल कर दिया। वीडियो की जानकारी पीड़ित के पिता को मिली तो उसने घर में जानकारी दी। 28 मई को पीड़ित की मां और बहन आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो उनसे मारपीट की गई और धमकी दी गई।
इसके बाद किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर पुत्र के साथ गलत हरकत किए जाने और पुत्री के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी अमरजीत को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। रात में दो अन्य आरोपी भी पकड़ लिए गए, जिसमें एक नाबालिग है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें