फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। सोमवार रात खेत पर फसल देखने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पंचनामा भर थाने भेज दिया। सुबह थो पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त बेटे के रुप में की। उन्होंने बताया कि वह खेत पर फसल देखने की बात कहकर घर से रात में निकला था, शायद किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं कोतवाल का कहना है कि घटनास्थल पर मृतक का सिर और धड़ अलग अलग पड़े थे संभावना है कि उक्त युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम से स्थित साफ होगी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलचंपा निवासी बृजपाल का 32 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार गांव से कुछ दूर पर स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात लगभग 9:30 बजे मृत अवस्था में मिला। कोतवाल अशोक पाल ने बताया रात लगभग 10 बजे गेटमैन अरुण कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे के खंभा संख्या 1257/32 पर एक युवक का शव ट्रेन से कटा हुआ है। सूचना पर कोतवाल संजय राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रात में शव की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल ने बताया कि युवक की गर्दन धड़ से अलग थी। शरीर में और कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए। संभवत: उसने पटरी पर गर्दन रखकर आत्महत्या की होगी।
मंगलवार सुबह थाने पर पहुंचे मृतक के पिता बृजपाल ने अज्ञात युवक की अपने पुत्र सतीश कुमार के होने की पुष्टि की। बृजपाल ने बताया कि उनका पुत्र सतीश रात को खेत की फसल देखने गया था। गुलचंपा फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय सतीश किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सतीश की पत्नी कुसमा देवी और पुत्री शिवानी,नीलम, भारती, पुष्पा का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। कोतवाल संजय राय ने युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें