फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चली लाठी और कुल्हाड़ी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चलने से छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव झदिया निवासी हरजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को पड़ोस के रहने वाले बलवीर सिंह, सतनाम सिंह, ज्ञान सिंह और निरंजन सिंह का जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। बलवीर सिंह, सतनाम सिंह, ज्ञान सिंह ने निरंजन सिंह को लाठी डंडों से पीट कर मरणासन्न कर दिया। वह मारपीट करने वालों को समझाने उनके घर गए तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर भतीजा सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचा तो उसे भी कुल्हाड़ी प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया गया। इस बीच किसी ने यूपी-100 पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हरजिंदर सिंह की तहरीर पर बलबीर सिंह, सतनाम सिंह, ज्ञान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर दूसरे पक्ष के बलवीर सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग जमीनी विवाद को लेकर उसके घर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पर कमलाकर गंभीर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी रणवीर कौर, नीरज सिंह को भी लाठी से पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल निरंजन सिंह, रणवीर कौर और नीरज सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें