फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर 10 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी श्यामदेव अपने दोस्त गांव गुआंरी निवासी रवि की शादी में शिरकत करने पीलीभीत के थाना विलसंडा क्षेत्र के गांव मानपुर की बरात में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार रात 2:30 बजे अपनी बाइक से घर के लिए चल दिया। बाइक श्यामदेव चला रहा था और उसका भाई अवधेश पीछे बैठा था। बझेरा झाबर पुलिया पर तीन बदमाश आ गए। उन्हेें देखकर जैसे ही बाइक की धीमी की, तभी उन लोगों ने बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। बदमाशों ने सीने पर तमंचे लगा कर श्यामदेव की जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें तमंचे की बटों से पीटा। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें