फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसरकोठी (शाहजहांपुर)। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इससे एक युवक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी रामकिशोर की चार वर्षीय पौत्री अवंतिका का मंगलवार को जन्मदिन था। दोपहर बाद लगभग तीन बजे गैस चूल्हे पर मेहमानों के लिए खाना बन रहा था। उसी समय सिलेंडर से गैस खए रिसाव से आग लग गई। घर में हड़कंप मच गया। महिलाएं चीखते हुए कमरे से निकलकर बाहर निकलीं। चीखपुकार सुनकर रामकिशोर का बेटा विकास आ गया और उसने जलते हुए सिलेंडर को खींच कर घर के बरामदे में डाला। इससे वह झुलस गया। सूचना पाकर दमकल यूनिट भी पहुंच गई । सिलेंडर में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। विकास को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें