मुरादपुर/ खुटार (शाहजहांपुर)। गांव मुरादपुर निवासी एक 22 वर्षीय दिव्यांग ने रविवार रात गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। दिव्यांग अपनी विधवा मां के साथ रहकर मजदूरी कर गुजर बसर करता था। सोमवार सुबह लोगों ने शव पेड़ पर लटकता देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। मां, भाई आदि रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ इंद्रकुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।