फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर अकाल तख्त ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ बेटी की विदा कराकर लखनऊ से लौट रहीं थीं। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव उचौलिया निवासी 42 वर्षीय रामा देवी ने अपनी बेटी ममता की शादी लखनऊ में की थी। सोमवार को वह अपनी बेटी को विदा कराकर पति ओमकार के साथ लखनऊ से मुगलसराय एक्सप्रेस से सुबह साढ़े नौ बजे रोजा जंक्शन पर उतरीं और यहां से तीनों पटरी पार करके उचौलिया जाने के लिए चल दिए। उसी समय हावड़ा से अमृतसर जाने वाले वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। रामा देवी को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। नतीजतन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बेटी ममता मां के शव को देखकर बेहोश हो गई। पति ओमकार भी बेसुध हो गया। दोनों को जैसे-तैसे लोगों ने संभाला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें