फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेता ने प्रवक्ता से दिखाई दबंगई, विरोध में धरने पर बैठे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल के साथ छात्रनेता द्वारा बुधवार को आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देने का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। महाविद्यालय प्रवक्ताओं ने शिक्षण कार्य का सामूहिक रूप से बहिष्कार करते हुए कॉलेज गेट पर ताला डालकर धरना दिया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने शिक्षकों से ज्ञापन लिया और प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ही शिक्षकों ने धरना खत्म किया। विभागाध्यक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कॉलेज गेट चले धरना-प्रदर्शन में शिक्षकों ने महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार को कॉलेज परिसर में छात्र नेता रामजी अवस्थी द्वारा अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रामजी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई। शिक्षकों ने प्राचार्य से उन छात्रों और छात्र नेताओं पर कॉलेज में प्रतिबंध लगाने की मांग की, जो संस्थागत छात्र नहीं हैं। बाहरी तत्वों का कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तथाकथित छात्र नेता ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ डॉ. अनिल कुमार को प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुचित दबाव डालकर धमकाया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना वीडियो में भी कैद है।
प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र के नेतृत्व में संबंधित ज्ञापन सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी राज कुमार तिवारी को दिया गया। धरना में डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. विकास खुराना, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. एमके वर्मा, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. एसपी डबराल, डॉ. मधुकर श्याम शुक्ल, डॉ. संदीप अवस्थी, चंद्रभान त्रिपाठी आदि विभागाध्यक्ष और स्टाफ के सदस्यों के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन


रामजी और शोभित मिश्रा समेत 10 अज्ञात पर रिपोर्ट
एसएस कॉलेज में बुधवार अपरान्ह करीब एक बजे छात्रनेता रामजी अवस्थी द्वारा भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार को खुलेआम धमकाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामजी और उनके साथ शोभित मिश्रा तथा 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजकुमार तिवारी, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें