हलिया। थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासिनी रानी देवी ने अपने पति राजेंद्र के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को रानी देवी की तहरीर पर हलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के कोटार गांव निवासी बृजलाल ने अपनी बेटी रानी देवी की शादी मनिगढ़ा गांव निवासी राजेंद्र के साथ की थी। अपने पुरुषार्थ के हिसाब से दहेज भी दिया था। लेकिन सोने की चैन, टीवी और कूलर की मांग पर पति ने विवाहिता को एक माह पूर्व घर से मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता रानी के गोद में दो वर्ष का बच्चा भी है। हलिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।